विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2026: 2003 की मतदाता सूची में नाम न होने वालों को बड़ी राहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान 2026 के तहत उन मतदाताओं को बड़ी राहत दी गई है, जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में शामिल नहीं है और जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई थी। अब ऐसे मतदाताओं को जारी No Mapping Notice के मामलों में सुनवाई प्रक्रिया को आसान, सुलभ और ऑनलाइन बना दिया गया है। SIR अभियान 2026 क्या है? Special Intensive Revision (SIR) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित एक विशेष प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को अपडेट करना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रहे। यह अभियान निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम-1960 के नियम-18 के अंतर्गत चलाया जा रहा है। तीन नवंबर से इसकी शुरुआत हुई थी और 6 जनवरी को विधानसभावार प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग न होने पर क्या समस्या आई? जिन मतदाताओं के गणना प्रपत्र में दिए गए विवरण के अनुसार उनकी मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाई, उन्हें क्रमबद...
उत्तर प्रदेश सरकार के अलग- अलग विभागों में समय-समय पर तरह-तरह की सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होता रहता है उनमे से कुछ योजनाओं की जानकारी यहां पर हम आपको हिंदी में देते रहेंगे | जिससे समाज हर व्यक्ति सरकार की योजनाओं को समझ सके और योजना का लाभ उठा सके |